Wednesday 23 December 2015

गुलिस्तां - ऐ - लखनऊ



अमा, जल्दी में क्यूँ हो?
तकल्लुफ्फ़ में क्यूँ हो?
ज़रा सांस भर लो,
इतनी हड़बड़ में क्यूँ हो?

यहाँ आए हो तो,
ज़रा आराम कर लो,
ज़रा खटिया बिछाओ, और,
अंगड़ाई ले लो,

अमा, नोश फ़रमाओ
ये टुंडे कबाबी,
ये खाना नवाबी,
वाहिद की बिरयानी,

यहाँ गंज की रौनक है,
नक्खास का बाजार है,
ज़दीद असास (Modern Infrastructure), और,
शाही एहसास है,

यहाँ प्रकाश की कुल्फी है,
चौक की लस्सी है,
चटपटी चाट, और,
ठंडाई भी सस्ती है,

यहाँ पान में गिलौरी है,
फिजाओं में शायरी है,
मीर की मजार ही तो,
आशिकों की हस्ती है,

यहीं पे मिलेगी,
बारादरी की महफ़िल,
इमामबाड़े की बाओली, और,
पंचमुखी मंदिर,

लखनऊ में आये हो,
नवाबी हो जाओ, भोकाली हो जाओ ,
ज़रा अंगड़ाई ले लो, और,
तान के सो जाओ|

- अभिनव सहाय|




Tuesday 23 June 2015

Saturday 28 March 2015

Naya Savera

॥ नया सवेरा ॥

कितने तारे टूटे कितने संवर गए
इक रात के आगोश में सब बदल गए
जो दाग पड़े थे अंधियारे में खो गए
हम सब भी तो मतवाले से हो गए
अब दिन निकला तो सोचा, गोया, नया सवेरा!
नयी सोच, नयी राह और नया इशारा! 
पर ये क्या? फिर दाग पुराने निखर गए
हम उनको ही मिटाने में फिर सिमट गए
बस रात-दिन, दिन-रात यूँ ही कट गए
हम अपने उन दागों में उलझे रह गये।

- अभिनव सहाय 
* गोया means "As-If"


Monday 2 February 2015

Mimicry Act at Thales Family Day

Performed Mimicry at Thales Family Day (Deepika's workplace). This time the new inclusion of voice was of Mr. Narendra Modi.

The sequence of voices goes like this: Jagdeep, Shatrughan Sinha, Rajkumar, Pran, Amitabh Bacchan, Hritik Roshan, Narendra Modi, Om Prakash, Sunny Deol, Sachin Tendulkar, Nana Patekar, Shakti Kapoor (on Host's Request)


Singing Performance

Sung a Song at Deepika's office Family Day event on 31/Jan/2015.

Song: Rah pe rehte hain
Singer: Kishore Kumar
Lyrics: Gulzar
Music: R. D, Burman
Movie: Namkeen (1982)


Adyansh reciting Poem

Aadi recited "Old McDonald" poem on 31/Jan/2015 at Thales Family Day event.


Deepika's Dance Performance

Deepika performed Kathak dance on Thales Family Day event. 
The song was "Mere Dholna" from the movie "Bhool Bhulaiya".